साइनस की समस्या से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द होगा आराम

साइनस की समस्या से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द होगा आराम

सेहतराग टीम

बदलते मौसम में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। उनमें से एक है साइनस की समस्या, जिसमें सिर दर्द, नाक का बंद होना, बलगम निकलना आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यही नहीं चेहरे पर सूजन आ जाती है। ये बीमारी आज के समय में काफी लोगों में देखने को मिलती है। ऐसे में इससे कैसे छुटकारा पाएं ये बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में जो अपनाने पर साइनस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पढ़ें- गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

इन घरेलू नुस्खों से साइनस में मिलेगा आराम (Home Remedies for Sinus Problem in Hindi):

काली मिर्च भी असरदार

काली मिर्च भी साइनस में असरदार है। एक कप कोई भी सूप लें और उसमें एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालें। इस सूप को धीरे-धीरे पीएं। ऐसा एक हफ्ते में तीन से चार बार करें। काली मिर्च के सेवन से साइनस से आने वाली सूजन कम हो जाएगी साथ ही बलगम भी सूख जाएगा। 

 शहद मिलाकर पीएं हल्दी का दूध

हल्दी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। अगर आप साइनस के मरीज हैं तो एक गिलास दूध में चुटकीभर हल्दी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर करीब दो हफ्तों तक पीएं। ऐसा करने से आपको साइनस में जल्द ही आराम मिल जाएगा।

नींबू और शहद का करें इस्तेमाल

नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन भी साइनस में असरदार है। एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं। इसे करीब दो से तीन हफ्ते तक रोजाना सुबह पीएं। ये साइनस के दर्द को दूर करता है। साथ ही नाक की नली को साफ भी करता है।  

दालचीनी का भी करें सेवन

दालचीनी भी साइनस का रामबाण इलाज है। दालचीनी में साइनस पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने में मदद करती है। इसके सेवन के लिए बस आप एक गिलास गरम पानी लें और उसमें एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसके साथ ही दिन में एक बार इसे पीएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से आपको साइनस में आराम मिलेगा। 

इस्तेमाल करें लहसुन और प्याज

प्याज और लहसुन का सेवन साइनस के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इन दोनों चीजों को साइनस के मरीज अपने भोजन में जरूर शामिल करें। ये दोनों चीजें बलगम को खत्म करने के अलावा उसे शरीर से बाहर निकालने का भी काम करता है। इसके अलावा आप प्याज और लहसुन को पानी में उबाल कर उसकी भाप लें। इससे भी साइनस में आराम मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

बदलते मौसम के कारण गले में है खराश तो पिएं ये कमाल की चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।